KhabarFast

‘खेल और खिलाड़ियों के प्रति न केवल सरकार की नीति खराब है’ रोहतक और बहादुरगढ़ में खिलाडियों की मौत पर सैनी सरकार पर बरसे दीपेंद्र हुड्डा

Parth Jha | 26 Nov, 2025

Haryana News: हरियाणा के रोहतक और बहादुरगढ़ में हुए खिलाडियों की मौत पर दीपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 11वर्षों में बीजेपी सरकार ने लाखनमाजरा सहित किसी भी स्टेडियम हेतु कोई ग्रांट नहीं दी। मैंने सांसद निधि से साढ़े 18लाख रुपये दिए, लेकिन उसे भी नहीं लगने दिया।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय हमने पूरे प्रदेश में 481स्टेडियम बनाए और खेल सुविधाएं बढ़ाई। 11साल में बीजेपी सरकार ने न तो कोई नया स्टेडियम बनाया, न रखरखाव के लिए बजट दिया उलटे पदक लाओ, पद पाओ नीति भी बंद कर दी। ऐसा लगता है कि BJP सरकार नहीं चाहती कि हरियाणा के युवा खेलों में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि खेलों में पूरी दुनिया मे हिंदुस्तान का नाम ऊंचा करने वाले हरियाणा से केंद्र सरकार और राज्य सरकार को क्या बैर है? राज्य सरकार यहां एक भी नया स्टेडियम नहीं दे पा रही, नया छोड़िए हमारी कांग्रेस सरकार में जो स्टेडियम बने थे उनका रखरखाव तक नहीं कर पा रही। हरियाणा के खिलाड़ी मैडल तालिका में देश को ऊपर ले जा रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार खेल बजट तालिका में लगातार हरियाणा को नीचे ला रही है।

खेल और खिलाड़ियों के प्रति न केवल सरकार की नीति खराब है- दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार की घोर लापरवाही के कारण देश ने एक होनहार खिलाड़ी हार्दिक को खो दिया। ये लापरवाही अपराध की श्रेणी में आती है। मेरी मांग है कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पूरा आर्थिक सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पिछले 11 साल में लाखनमाजरा स्टेडियम समेत प्रदेश के किसी स्टेडियम के लिये कोई ग्रांट नहीं दी न ही मेरे द्वारा सांसद निधि से दिये गये साढ़े 18 लाख रुपये की ग्रांट लगने दी। खेल और खिलाड़ियों के प्रति न केवल सरकार की नीति खराब है अपितु नीयत भी खराब है।